जानिए क्या है 'बाम्बे वेल्वेट' में इतना खास जिसके लिए अनुष्का...
Must Warch: 'बाम्बे वेल्वेट' की शानदार तस्वीरें
इसलिए उनकी आने वाली फिल्म 'बाम्बे वेल्वेट' की भी चर्चा जोरों पर हैं, जिसमें कि लीड रोल प्ले कर रहे हैं अभिनेता रणबीर कपूर, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, फिल्ममेकर करण जौहर, केके मेनन और रवीना टंडन।
फिल्म 'बाम्बे वेल्वेट' लेखक ज्ञान प्रकाश की किताब Mumbai Fables पर आधारित है जिसमें मुंबई शहर को मैट्रोपॉलिन बनते हुए किन-किन हालातों से होकर गुजरना पड़ा है, दिखाया गया है।
फिल्म एक खूबसूरत प्रेमकहानी के जरिए पेश जा रही है जिसमें साठ के दशक की जैज सिंगर का रोल प्ले कर रही हैं अनुष्का शर्मा इसलिए ही उन्होंने फिल्म में 140 ड्रेसे पहनी हैं जिन्हें कि नेशनल अवार्ड विनर डिजाइनर निहारिका खान ने तैयार किये हैं।
फिल्म में प्यार, इमोशंस, जैज और मुंबई का ताना-बाना रचा गया है। फिल्म में कऱण जौहर निगेटिव रोल में हैं तो रवीना का किरदार भी काफी खास बताया जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर अक्टूबर में रिलीज होगा तो फिल्म 28 नवंबर को सिनेमा घरों में पहुंचेगी।


Click it and Unblock the Notifications
