'बाम्बे वेल्वेट' में 50 के दशक की जैज बनीं अनुष्का, इसलिए पहनीं 140 पोशाकें
Must Warch: 'बाम्बे वेल्वेट' की शानदार तस्वीरें
फिल्म में उनके आलावा रणबीर कपूर, करन जौहर और रवीना टंडन भी है। फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी। 'बाम्बे वेल्वेट' के बारे में करण और रवीना पहले ही कह चुके हैं कि यह आम फिल्मों से काफी हटकर है। रवीना टंडन ने खुद कहा था कि ये दूसरी फिल्म बतौर एक्टर मेरे लिए काफी चैलेंजिग है। अनुराग की फिल्म का हिस्सा बनकर वैसे भी सितारे काफी लकी फील करते हैं।
तो वहीं करण जौहर ने कहा था कि अनुराग के निर्देशन में काम करना बहुत अच्छा था। मेरे अधिकांश दृश्य रणबीर कपूर के साथ हैं। इसलिए आधिकारिक तौर पर, वह मेरे पसंदीदा सह-कलाकार हैं और अनुराग कश्यप मेरे मनपसंद निर्देशक हैं।
तो वहीं कश्यप ने कहा था कि 'बाम्बे वेल्वेट' लगभग एक प्रेमकहानी है। अभी तो यह सिर्फ एक प्रेम कहानी है और बाकी बात हम जल्द आपको बताएंगे। फिल्म का ट्रेलर अक्टूबर में रिलीज होगा ।


Click it and Unblock the Notifications
