..................... Anurag Kashyap's actor in the film Ugly don't see the movie - Hindi Filmibeat

अनुराग कश्यप के इस एक्टर ने नहीं देखी अपनी फिल्म UGLY

अनुराग कश्यप इंडस्ट्री के एक बेहतरीन डायरेक्टर है इसमें कोई दो राय नहीं है। उनकी फिल्में हमेशा समाज के उस सच को उठाती है जिसे जानने के बावजूद आप परेशान होते हैं, विचलित होते हैं लेकिन फिर भी उस काले सच को कभी भी अपनाना नहीं चाहते। कश्यप की ये चोट समाज पर एक तमाचा मार के बस अपना काम करके चली जाती है।

लेकिन कश्यप अगर समाज की गल्तियां निकालते हैं तो खुद भी समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी जानते हैं और उसे निभाते भी हैं। अनुराग कश्यप की फिल्म UGLY को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म की क्रिटिक्स ने काफी तारीफ भी की है, लेकिन इसमें काम करने वाले कई कलाकार इसे देख नहीं पाए हैं।
ALSO READ: Review:आपके अंदर जो कुछ भी बचा है सब UGLY है!

गौरतलब है कि UGLY को A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किए जाने के कारण अनुराग कश्यप ने अपने चाइल्ड एक्टर्स को यह फिल्म देखने नहीं दी। अंशिका श्रीवास्तव, जिन्होंने फिल्म में मुख्य किरदार निभाया है और जिनके चारों तरफ फिल्म की कहानी घूमती है, उन्हें अनुराग ने फिल्म देखने से साफ मना कर दिया। फिल्म बनाते वक़्त भी किसी भी एक्टर को अनुराग ने पूरी स्क्रिप्ट नहीं दी थी। हर एक्टर को सिर्फ अपने किरदार के बारे में ही जानकारी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X