दो साल के लिए रणबीर कपूर हुए बुक, पर कैट के साथ नहीं!

रणबीर कपूर को अगले दो साल तक बुक कर लिया गया है। न न कैटरीना कैफ का इसमें कोई हाथ नहीं है। हाथ है तो उनका जिनसे रणबीर बहुत प्यार करते हैं। बर्फी के सेट पर डायरेक्टर अनुराग बसु और रणबीर कपूर में प्यार हो गया। उनकी केमिस्ट्री ने क्या खूब कमाल दिखाया, ये तो सबने बर्फी में देखा था।

अब इसे प्यार ही कहते हैं न कि रणबीर के दादा यानि कि अनुराग बसु रणबीर के अलावा और किसी के साथ काम नहीं करना चाहते। फिलहाल वो रणबीर और कैटरीना के साथ जग्गा जासूस में व्यस्त हैं। इसके बाद वो किशोर कुमार पर एक बायोपिक प्लैन कर रहे हैं। इसका मतलब है कि अगले दो साल तक रणबीर अनुराग बासु के लिए बुक हैं। रणबीर की तारीफों के पुल बांधते हुए अनुराग बासु ने कहा कि उनके जैसा एक्टर फिलहाल तो कोई नहीं है। चाहे लवर बॉय बना दो या गुंडा रणबीर हर रोल के साथ इंसाफ करते हैं।
कहानी की Band: कैट नहीं, आमिर के प्यार में दीपिका होती 'कमली'

रणबीर और कैट की जग्गा जासूस 2015 में रिलीज़ होगी। किशोर कुमार प्रोजेक्ट में वैसे तो अनुराग बासु ने अभी कोई नाम फाइनल नहीं किया है पर जैसे रणबीर से प्यार हुआ है, उम्मीद है वैसे ही उन्हें कैट से भी प्यार हो जाएगा!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X