Couple time: करन की पार्टी में विराट, अनुष्का, कैट, रणबीर
करन जौहर और उनकी पार्टी पूरे बॉलीवुड में वर्ल्ड फेमस हैं। लेकिन सवाल ये है कि करन कितने एनर्जेटिक हैं। अभी तो वो अर्पिता की शादी से लौटे हैं लेकिन फिर भी उन्होंने अपने घर पर एक वॉर्म अप पार्टी रखी। पार्टी में उनके नए दोस्त आमिर खान और पुरानी दोस्त किरण राव पहुंची। वहीं सलमान की बहन की शादी में सलमान ने जिन्हें शर्मिंदा करने में कसर नहीं छोड़ी यानि कैटरीना कैफ भी पहुंची। अब कैट थीं तो कहने वाली बात तो नहीं है कि रणबीर ने भी उनका साथ दिया। लेकिन पार्टी में धमाकेदार एंट्री थी विराट कोहली की जो आजकल खुल्लम खुल्ला इश्क फरमाने में यकीन रख रहे हैं। अब विराट हैं तो अनुष्का कहां जाएंगी। तो ये पार्टी कपल पार्टी थी। तस्वीरों में देखिए कि कौन कौन पहुंचा करन के घर पार्टी करने -
More from Filmibeat
करन जौहर अनुष्का शर्मा विराट कोहली आमिर खान किरण राव रणबीर कपूर कैटरीना कैफ karan johar aamir khan virat kohli anushka sharma kiran rao katrina kaif ranbir kapoor


Click it and Unblock the Notifications












