आस्कर में फेल, फिल्मफेयर में अव्वल 'बर्फी'
भले ही ऑस्कर की रेस से अनुराग बसु की फिल्म 'बर्फी' बाहर हो गयी हों लेकिन भारतीय ऑस्कर लिस्ट यानी फिल्मफेयर अवार्ड विनिंग लिस्ट में बर्फी का ही दबदबा रहा। बर्फी ने सात अवार्ड अपनेनाम किये हैं। जिसमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट म्यूजिक जैसे बड़े अवार्ड शामिल हैं।
वैसे बर्फी का नामांकन भी सबसे ज्यादा था उसे नौ कटेगरी में नामांकित किया गया था। बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब प्रियंका चोपड़ा भले ही अपने नाम नहीं कर पायीं लेकिन उनका नामांकन इस फिल्म के लिए हुआ जरूर था।
अपनी फिल्म की सफलता पर अनुराग बसु ने कहा कि अच्छा लगता है जब लोग आपकी ताऱीफ करते हैं खुशी होती है जब आपको अवार्ड मिलते हैं। बर्फी मेरे दिल के बेहद करीब है। फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने अवार्ड मिलने के बाद कहा कि अनुराग ने बहुत सुंदर फिल्म बनायी है बर्फी इसलिए वो इतनी सफल हुई। अनुराग की मेहनत का नतीजा है कि मैंने फिल्म के लिए हां बोली।
आपको बता दें लिए रणबीर कपूर ने भी अपने अवार्ड के लिए अनुराग बसु को धन्यवाद दिया। रणबीर ने कहा कि अनुराग की मेहनत का नतीजा है कि आज यह अवार्ड मैं जीत पाया। अनुराग एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं जिनके साथ मैं बार-बार काम करना चाहूंगा। मालूम हो कि जिन अनुराग बसु के लोग आज कसीदे पढ़ रहे हैं वही अनुराग बसु को लोग काईट्स फिल्म की असफलता के बाद काम नहीं देना चाहते थे।

Click it and Unblock the Notifications
