अपनी मां संग अनुपम खेर ने देखी Akshay Kumar की फिल्म OMG 2, फिर सोशल मीडिया पर लिखा रिव्यू

Akshay Kumar film OMG 2

Akshay Kumar film OMG 2: इस वक्त सिनेमाघरों में तीन फिल्में चल रही हैं जिसमें सनी देओल की गदर 2, अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 और हाल ही में रिलीज हुई अभिषेक बच्चन की घूमर शामिल हैं। तीनों फिल्में एक -दूसरे से बहुत अलग ही इसीलिए दर्शक फिल्मों को देखकर अपनी अपनी राय रख रहे हैं। इसी फिल्म दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बहुचर्चित फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2)को देखने पहुंचे। फिल्म देखने के बाद अनुपम खेर (Anupam Kher) ने फिल्म रिव्यू भी दिया।

अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2-

सनी देओल की फिल्म गदर 2 के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 भी 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अब तक 100 करोड़ की कमाई की है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस मूवी की खूब तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में अब एक्टर अनुपम खेर ने भी फिल्म की तारीफ की है।

अनुपम खेर ने दिया फिल्म का रिव्यू-

रविवार के मौके पर अनुपम खेर ने अपनी मां दुलारी खेर के साथ थिएटर में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओ माय गॉड 2 देखी। फिल्म देखने के बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर रिव्यू भी दिया है। अनुपम खेर ने सिनेमा हॉल का एक वीडियो साझा किया है।

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, अभी-अभी #OMG2 देखी है। शानदार, स्टाइलिश और हमारे समय की एक बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म। सहजता और अद्भुत सौंदर्यशास्त्र के साथ पर एक फिल्म! यह हाउसफुल था। माता-पिता को अपने बच्चों के साथ फिल्म देखी। जाहिर तौर पर फिल्म ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है! लेखक/निर्देशक #अमितराय को पूरे अंक।

अनुपम को दिया अक्षय कुमार ने रिप्लाई-

अनुपम के इस पोस्ट पर खिलाड़ी कुमार जवाब भी दिया। अक्षय कुमार ने उनके पोस्ट को रीट्वीट किया और लिखा, "बहुत बहुत धन्यवाद मेरे दोस्त, बहुत खुशी है कि आपने अच्छा समय बिताया। यह सब टीम के प्रयास का धन्यवाद है और हम अपने दर्शकों के उनके अटूट प्यार और समर्थन के लिए आभारी हैं।'' गौरतलब है कि यामी गौतम और अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 सेक्स एजुकेशन पर बनी फिल्म है।

Read more about: akshay kumar omg 2 anupam kher
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X