रॉबर्ट दी नीरो के लिए शॉर्ट फिल्म बनाएंगे अनुपम खेर
मीडिया से बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने कहा "मैं पिछले एक साल से फिल्म को निर्देशित करने की सोच रहा था। सिल्वर लायनिंग्स प्लेबुक को पूरा करने के बाद मैं जब अमेरिका से वापस लौटा तो यामिनी जो कि इस कहानी की राइटर हैं ने मुझे इसकी कहानी समझाई। मुझे लगा की ये एक बेहतरीन फिल्म है और मैं इसे सबको बतान चाहता हूं। इसलिए मैंने ये डिसाइड किया है कि मैं इस फिल्म को बनाउंगा और इसे डायरेक्ट करुंगा।"
इस शॉर्ट फिल्म की कास्ट और क्रू में दी नीरो के फैन्स हैं जिन्होंने 69 साल के एक्टर के प्रति अपने सम्मान को दिखान के लिए भरपूर कोशिश की है। आई वेंट शॉपिंग फॉर रॉबर्ड दी नीरो दो लड़कियों की कहानी है जो कि अपनी जिंदगी की उलझनों से लड़ती रहती हैं। फिर एक दिन वो दी नीरो के लिए शॉपिंग के लिए जाती हैं और उनकी जिंदगी बदलती है और एक नया टर्न लेती है। यामिनी शिरसागर और रिमल अरोड़ा ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। हाल ही में अनुपम खेर की स्पेशल 26 फिल्म भी रिलीज हुई है जिसमें अनुपम खेर की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है।


Click it and Unblock the Notifications
