बेहतर था खामोश रहते शत्रुघ्न सिन्हा
रानी मुखर्जी और यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपडा़ के लंबे समय से चले आ रहे अफेयर के बारे में तो सभी को जानकारी थी लेकिन रानी और आदित्य के बीच के रिश्ते को इस तरह इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर सबके सामने लाकर शत्रुघ्न सिन्हा ने तो सबको हैरान ही कर दिया। इस इवेंट में परिणती चोपड़ा, पूनम ढिल्लोन, पूनम सिन्हा, प्रेम चोपड़ा, कबीर खान, वैभवी मर्चेंट और कपूर फैमिली भी मौजूद थी। यश चोपड़ा की मूर्ति का अनावरण किया यश चोपड़ा की पत्नी पामेला और उनके बेटे उदय चोपड़ा ने। अदित्य चोपड़ा इस इवेंट के दौरान नज़र नहीं आए।
मूर्ती के अनावरण के समय रानी मुखर्जी की आंखें भर आईं और उन्होंने भरी हुई आंखों के साथ ही यूटीवी को बहुत बहुत धन्यवाद दिया कि उन्होंने इस यश चोपड़ा के परिवार वालों और उनके चाहने वालों के लिए ये खास दिन बनाया। इवेंट के दौरान जब कैमरापर्सन ने पामेला चोपड़ा को रानी मुखर्जी के साथ पिक्चर क्लिक करने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। आदित्य के ना होने से रानी कुछ अकेला सा महूसस करती नज़र आईं। जब शत्रुघ्न सिन्हा ने अचानक ही उन्हें अपनी स्पीच के दौरान रानी चोपडा़ कहकर संबोधित किया तो वो हैरान रह गयीं। खैर उस वक्त सबने यही सोचा कि काश शत्रुघ्न सिन्हा खामोश ही रहते।


Click it and Unblock the Notifications
