कान में साथ ना सही सालगिरह पर साथ होंगे अभि-ऐश
बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल मिस्टर एंड मिसेज बच्चन के बारे में हर कोई ये बात कह रहा है कि अभिषेक और ऐश्वर्या एक-दूसरे के साथ कान समारोह में भले ही ना दिखायी दें लेकिन कल यानी 20 अप्रैल को अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर जरूर साथ होंगे। इसमें कोई शक नहीं कि अभिषेक की मसरूफियत इन दिनों इस कदर है जिसके चलते ऐश के साथ वो कान समारोह में दिखायी नहीं देंगे। लेकिन अब तक की अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दिन वो अपनी पत्नी के ही साथ बितायेंगे।
मिड डे के मुताबिक अभिषेक बच्चन की फिल्म दम मारो दम 22 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली है, अभिषेक अपनी फिल्म की टीम के साथ इन दिनों चैबिस घंटे अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है लेकिन फिर भी वो कल यानी 20 अप्रैल को अपनी टीम से आधे दिन की छु्ट्टी लेने वाले हैं क्योंकि वो अपनी शाम अपनी हसीन बेगम ऐश के साथ ही बितायेंगे।
abhishek bachchan aishwarya rai अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय कान दम मारो दम शादी cannes dum maro dum marriage


Click it and Unblock the Notifications
