पति अभिषेक ने छोड़ा बीवी ऐश्वर्या का साथ

इस बार कान फिल्म समारोह के रेड-कार्पेट पर ऐश्वर्या अकेले ही कैट वॉक करती नजर आयेंगी। कारण है कि उनके पति अभिषेक बच्चन के पास समय नहीं है, वो इन दिनों अपनी फिल्मों में काफी बिजी है जिसके चलते वो कान फेस्टिवल मे शामिल नहीं हो सकते हैं। शादी के बाद ये पहला मौका होगा जब ऐश बिन अभिषेक के कान समारोह में शामिल होंगी। जब से ऐश की शादी हुई है तब से अभिषेक हमेशा ऐश के साथ कान समारोह में साथ जाते थे।
इस बारे में अभिषेक ने का कहना है कि क्या हुआ अगर वो ऐश के साथ सशरीर कान समारोह में नहीं जा रहे है, मेरा मन तो हमेशा अपनी बीवी के पास है। उन्हें अपनी बीवी पर गर्व है कि वो पिछले दस साल से कान समारोह की मुख्य आकर्षण रहीं है। अभिषेक का कहना है कि वो कामना करते हैं ऐश हमेशा ऐसे ही कामयाबी की सीढियां चढ़ती रहे, मैं उन से बेहद प्यार करता हूं और उनका बेहद सम्मान भी करता हूं। वो तन से ही नहीं बल्कि मन से भी बेहद सुंदर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











