अंकिता लोखंडे ने पोस्ट किया फर्स्ट किस वीडियो, यूजर्स ने निकाली भड़ास- सुशांत को भूल गई?
टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड में आईं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर खूब सुर्ख़ियां बटोरती हैं। अंकिता अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को लगातार अपडेट करती रहती हैं। अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उनके फ़ैन्स काफ़ी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को जहां अंकिता लोखंडे के फ़ैन्स पसंद कर रहे हैं तो वहीं सुशांत सिंह राजपूत के फ़ैन्स ने अंकिता पर सवाल खड़े किए हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के कुछ फ़ैन्स इस वीडियो पर कमेंट कर उनसे पूछ रहे हैं कि क्या वे सुशांत को भूल गई हैं। बता दें कि क़रीब छह महीने पहले सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई थी। उनका शव उनके मुंबई स्थित घर पर मिला था।
सुशांत सिंह राजपूत के मौत के कारणों की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई फिलहाल अपनी इंवेस्टिगेशन को जारी रखे हुए हैं। सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए अंकिता लोखंडे काफी मुखर रही थी। वे सोशल मीडिया पर भी काफ़ी सक्रिय थी। अब सोशल मीडिया पर नए वीडियो के बाद सुशांत सिंह राजपूत के कई फ़ैन्स उनपर सवाल उठा रहे हैं।
प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा का नया प्रोजेक्ट, वीडियो हुआ वायरल- प्रेग्नेंसी से जुड़ी बातों को किया शेयर


Click it and Unblock the Notifications











