प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा का नया प्रोजेक्ट, वीडियो हुआ वायरल- प्रेग्नेंसी से जुड़ी बातों को किया शेयर
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के घर में जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी के दौरान भले की फिल्मों की शूटिंग न कर रही हों लेकिन वे कई कमर्शियल एडवर्टिजमेंट में नजर आ चुकी हैं। अब अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेग्नेंसी सेल्फ टेस्ट किट का एड वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में अनुष्का शर्मा काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं और प्रेग्नेंसी के दौरान आए बदलावों पर बात कर रही हैं। वीडियो में अनुष्का गानें सुन रही होती हैं तभी उन्हें महसूस होता है कि उन्हें बेबी ने किक किया है। तब अनुष्का को महसूस होता है कि बेबी भूखा है और वह इसके बारे में बात करती हैं कि कैसे उन्होंने अपनी जरूरतों से ज्यादा बेबी की जरूरतों का ख्याल रखना शुरू कर दिया है।
अनुष्का वीडियो में अपनी मां की बात याद करते हुए कहती है कि उनकी मां अक्सर कहा कहती थी कि जब वे खुद मां बनेगी तो उन्हें पता चलेगा कि निस्वार्थ प्रेम क्या होता है। अनुष्का कहती हैं वे अब समझ सकती हैं कि उसका क्या मतलब है।
अंतिम के लिए सलमान खान नहीं शाहरुख खान थे पहली पसंद, इस वजह से नहीं बन सकी बात


Click it and Unblock the Notifications











