अंकित तिवारी रेप केस- 12 मई तक पुलिस हिरासत
अंकित तिवारी का कहना है कि पिछले दो सालों से वो और निधि सिर्फ बतौर दोस्त रह रहे हैं लेकिन उसके बाद पिछले करीब एक साल से दोनों का एक दूसरे से किसी तरह का कोई संबंध नहीं रहा। दोनों एक दूसरे से अलग ही रह रहे थे। जबकि निधि जो कि एक विधवा और 12 साल के लड़के की मां हैं का कहना है कि दो साल पहले अंकित ने उनके साथ शादी की थी और दोनों साथ ही रह रहे थे। अचानक ही अंकित तिवारी ने कहा कि वो उनसे अलग होना चाहते हैं। निधि ने कहा कि अंकित ने उनके साथ जबरदस्ती भी करने की कोशिश की।
अंकित के भाई अंकुर तिवारी पर भी आरोप लगाते हुए निधि ने कहा कि अंकुर ने उन्हें धमकाया और कहा कि वो किसी को ये बात ना बताएं। अंकित तिवारी को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में 12 मई तक की हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है। उनके वकील पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वो अंकित तिवारी को बाहर निकाल सकें लेकिन अभी तक इस मामले में अंकित के खिलाफ ही सारे सबूत हैं।
उम्मीद है कि सच जल्द ही सबसे सामने आ जाए। अगर अंकित तिवारी सचमुच ही दोषी हैं तो इंड्स्ट्री के लिए भी ये बेहद शर्मनाक बात होगी। और अगर वो बेकसूर हैं तो उनके खिलाफ इतनी घनौनी साजिश करने वालों को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications












