अंकित तिवारी पर लगे रेप के आरोप से अचंभित लोग, कहा भरोसा नहीं हो रहा...
अंकुर तिवारी पर पीडि़ता ने उसे धमकाने का आरोप लगाया है। खबर यह भी है कि पीड़िता अंकित तिवारी के बच्चे की मां बनने वाली है। फिलहाल इस मामले को दबाने की पूरी कोशिश की जा रही है और मीडिया को भी इस मसले से दूर रखा जा रहा है।
लेकिन खबर फैलते देर तो लगती नहीं है इसलिए जैसे ही खबर आयी कि अंकित तिवारी रेप के मामले में गिरफ्तार हुए हैं। ट्विटर और फेसबुक पर तूफान मच गया। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि प्रेमगीत जैसे हार्ट टचिंग सांग गाने वाले अंकित तिवारी ऐसा कैसे कर सकते हैं।
बनारस में पढ़ने वाले छात्र राजीव रंजन ने ट्विट किया है कि ऐसा कैसे हो सकता है.. जिसकी आवाज में इतनी कशिश है वो दिल से सोचने वाला इंसान ही हो सकता है और जो लोग इमोशनल होते हैं वो लोग घृणित काम कैसे कर सकते हैं? समझ नहीं पा रहा हूं कि अंकित तिवारी की आवाज सही बोल रही है या फिर यह खबर।
खैर जो भी हो मामला अभी पुलिस के हाथ में हैं और पुलिस ने मीडिया से अपील की है वो इस मामले में दखलानंदजी ना करें और कानून को अपना काम करने दें। क्या सच है और क्या झूठ? यह आने वाले वक्त में पता चल जायेगा।


Click it and Unblock the Notifications












