अंकित तिवारी पर रेप आरोप, गहरी साजिश की हैं संभावना
नागेश मिश्रा जो कि अंकित तिवारी का केस देख रहे हैं आज शाम को अपने ऑफिस में मीडिया के सामने एक प्रेस वार्ता रख रहे हैं। उन्होंने सभी मीडियाकर्मियों को बुलाया है ताकि वो केस से जुड़ी हर एक छोटी से छोटी बात भी लोगों तक पहुंचा सकें। नागेश का कहना है कि आशिकी 2 के बाद से अंकित और अंकुर तिवारी दोनों ही काफी मशहूर हो गये थे और इसी वजह से कुछ लोग जो कि उनसे जलते थे उन्होंने निधि के साथ मिलकर दोनों भाइयों के करियर को बरबाद करने के लिए ये साजिश रची है। जबकि ऐसा कुछ है नहीं।
वैसे अंकित तिवारी के ऊपर जो भी आरोप लगाये गये हैं उनसे जुड़ कुछ ऐसे तथ्य भी हैं जो कि इन आरोपों को गलत साबित करते हैं। ये तथ्य किसी गहरी साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं। ये तथ्य कुछ इस तरह से हैं-
1 तथ्य - अगर अंकित तिवारी के साथ दो साल से रिलेशिनशिप में थी तो रेप का सवाल कहां उठता है। खबर के अनुसार दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे।
2 तथ्य- निधि का कहना है कि दो साल पहले उसने अंकित तिवारी के साथ शादी की थी। मगर मीडिया को इसकी जानकारी ही नहीं।
3 तथ्य- निधि एक विधवा है और उसका एक 12 साल का बेटा भी है।
4- वकील का कहना है कि आशिकी 2 से सफलता पाने के बाद ही अंकित तिवारी पर ये आरोप लगाये गये हैं।
5- अंकित का कहना है कि निधि के साथ पिछले 2 साल से उनकी दोस्ती थी और पिछले एक साल से वो दोनो मिले तक नहीं थे।
इन सभी उलझी हुई बातों को लेकर अंकित तिवारी के वकील आज एक प्रेस वार्ता रख रहे हैं। केस से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए वनइंडिया से बने रहिये।


Click it and Unblock the Notifications












