अमिताभ बच्चन ने बचाया अनिल कपूर का BREAK UP!
[बॉलीवुड समाचार] इससे पहले आप कुछ और समझें हम आपको बता दें की अनिल कपूर अपने परिवार में काफी राज़ी खुशी से हैं पर एक समय था जब वो अपने दूसरे प्यार से ब्रेक अप करना चाहते थे और इस वक्त उन्हें नसीहत मिली थी खुद बिग बी से।
दरअसल, अनिल कपूर एक समय के बाद फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लेना चाहते थे और उन्हें ऐसा करने से मना किया अमिताभ बच्चन ने। बिग बी ने अनिल कपूर को सलाह दी कि वो ऐसी गलती ना करें जो बिग बी ने अपने करियर में की।
[DHAK DHAK: एक ही फिल्म में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर!]
एक समय बाद बिग बी ने फिल्मों को अलविदा कह दिया था जिसके कारण उन्हें काफी फिल्मों का नुकसान हुआ। अनिल कपूर ने बताया कि अरमान के बाद वो फिल्मों से ब्रेक लेना चाहते थे लेकिन फिर बच्चन साहब की सलाह मानते हुए उन्होंने ऐसा नहीं किया।
[PROOF PICS: बॉलीवुड में सब कुछ वैसा ही...सिलसिला भी और रेखा भी!]
इसे कहते हैं तर्जुबे का सही इस्तेमाल वरना अगर अनिल कपूर ब्रेक ले लेते तो किसे कहा जाता 'जलता है रे मजनू'...वेलकम के टपोरी मजनू को कोई कैसे भूल सकता है। पर अगर अनिल ब्रेक ले लेते तो कहां से आता रे मजनू! 


Click it and Unblock the Notifications
