PICS: 'दिल धड़कने दो' के पोस्टर्स रिलीज..हर तस्वीर कुछ कहती है!
[बॉलीवुड न्यूज] 'दिल धड़कने दो' ने लगातार दर्शकों को सरप्राइज देने का प्लान बना लिया है। तभी तो कलाकारों के फर्स्ट लुक के साथ साथ अब फिल्म के पोस्टर्स भी रिलीज किये जा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के लुक को रिवील करने के बाद अब फिल्म के तीन पोस्टर्स रिलीज किए गए हैं।

तो आइए आपको मिलाते हैं फिल्म के कास्ट.. मेहरा परिवार से। प्रियंका चोपड़ा उर्फ आएशा मेहरा से तो आप कल मिल ही चुके हैं। अब बारी है परिवार के बाकी सदस्यों से मिलने की। जो हैं अनिल कपूर, शेफाली शाह और रणवीर सिंह।
First LOOk: प्रियंका चोपड़ा उर्फ आएशा को देख 'दिल धड़कने दो'
मिलिए कबीर मेहरा से..जो किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है। रणवीर अनिल कपूर के बेटे और प्रियंका चोपड़ा के भाई की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, काफी सालों के बाद वे अनुष्का शर्मा को रोमांस करते दिखेंगे।
अब मिलिए अनिल कपूर यानि की कमल मेहरा से.. तस्वीर देखकर तो यह काफी क्लासी बिजनेसमैन नजर आ रहे हैं।
वहीं, अब बारी है कमल मेहरा की वाइफ की। जो कि हैं शेफाली शाह.. ये नीलम मेहरा का किरदार निभा रही हैं। यानि की शेफाली शाह फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की मां के किरदार में नजर आएंगी।
खैर, यहां खत्म हुआ मेहरा परिवार, अब इनसे मिलिए, ये हैं अनुष्का शर्मा, यानि की फराह अली। फिल्म में अनुष्का रणवीर की गर्लफ्रैंड हैं।
बता दें, जिंदगी न मिलेगी दोबारा कि तरह यह फिल्म भी ट्रेवर से भरपूर लग रहा है। जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 5 जून को रिलीज होगी।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications






