रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' से रिवील हुआ परिणीति चोपड़ा और अनिल कपूर का किरदार- दिलचस्प
कुछ ही दिनों पहले फिल्म 'एनिमल' की घोषणा की गई थी। रणबीर कपूर, परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है। वहीं, अब फिल्म से परिणीति चोपड़ा और अनिल कपूर के किरदारों की डिटेल रिवील की गई है। फिल्म में परिणीत रणबीर की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं, जबकि अनिल कपूर बनें हैं रणबीर के पिता, जो बिजनेस के क्षेत्र में किंग होंगे।
रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक गैंगस्टर ड्रामा होगी। लेकिन ऐसी कहानी आज तक बॉलीवुड में नहीं बनी है। यह सभी किरदारों के उलझे रिश्तों को दिखाएगी, जो मुख्य किरदार को व्यवहार में 'एनिमल' बनने पर मजबूर कर देती है। ये गैंगस्टर ड्रामा काफी इमोशंस और प्रतिशोध से भरी डार्क फिल्म होगी।

फिल्म को जून में फ्लोर पर ले जाने की प्लानिंग है। लेकिन फिलहाल रणबीर कपूर बैक टू बैक कई फिल्मों में व्यस्त हैं, लिहाजा उनके शेड्यूल के अनुसार ही शूटिंग शुरु की जाएगी। अफवाहों की मानें तो फिल्म में तृप्ति डिमरी भी होंगी।
साढ़े चार साल की थीं काजोल जब अलग हो गए उनके माता- पिता, बताया- कैसा बीता बचपन


Click it and Unblock the Notifications