..................... काजोल ने बताया, वह साढ़े चार साल की थीं, जब उनके मां- पिता हो गए थे अलग | Kajol on her parents separating when she was four-and-a-half years old - Hindi Filmibeat

साढ़े चार साल की थीं काजोल जब अलग हो गए उनके माता- पिता, बताया- कैसा बीता बचपन

By Filmibeat Desk

काजोल की हालिया रिलीज फिल्म 'त्रिभंग' रिश्तों की कहानी है। इस फिल्म में काजोल सिंगल मां का किरदार निभा रही हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने उस वक्त को शेयर किया, जब उनके माता- पिता का अलगाव हुआ। काजोल ने बताया कि वह महज साढ़े चार साल की थीं, जब उनके मां- पिता (शोमू मुखर्जी और तनुजा) अलग हो गए।

काजोल ने कहा, "मुझे बहुत ही शानदार परवरिश मिली है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे इतने प्रोग्रेसिव सोच रखने वाले अद्भुत लोगों ने बड़ा किया है, जिन्होंने मुझे जिंदगी के बारे में, बड़े होने के बारे में और एक वयस्क होने के बारे में उस वक्त सिखाया जब मैं बच्ची थी। मुझे इस बारे में भी पता है कि अगर ये थोड़ा सा भी गलत हो जाती जो क्या होता।"

Kajol

अभिनेत्री ने आगे कहा, "मेरे माता-पिता तब अलग हो गए थे जब मैं साढ़े चार साल की थी और ये बहुत गलत भी हो सकता था। मेरे ऐसे कई दोस्त हैं जिनके माता-पिता आज तक साथ में हैं लेकिन सही जगह नहीं हैं। उन्हें अच्छा बचपन नहीं मिला। मैं अपने पिता से भी प्यार करती थी और अपनी मां से भी.."

बता दें कि 10 अप्रैल 2008 को हार्ट अटैक से काजोल के पिता का निधन हो गया था, उस समय वो 64 साल के थे। शोमू मुखर्जी फिल्म निर्माता, लेखक और निर्देशक थे। जबकि काजोल की मां तनुजा हिंदी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं।

Read more about: kajol काजोल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X