'रांझना की सफलता में कोई शक नहीं'
एक बार फिर से बॉलीवुड सुपर स्टार अनिल कपूर ने अपनी बेटी की फिल्म राझंणा के लिए कहा है कि यह बेहद ही खूबसूरत प्रेम कहानी है जिसे लोग लंबे समय तक भूल नहीं पायेंगे। फिल्म की कहानी बेहद ही सुंदर हैं, प्यारी है जिससे किसी को भी प्यार हो जाये।
वैसे इससे पहले भी एक इवेंट के दौरान अनिल कपूर ने यही शब्द दोहराये थे। अनिल ने कहा था कि 'रांझना' एक बहुत ही टचिंग स्टोरी है जिसे लोग जरूर पसंद करेंगे। फिल्म के प्रोमो काफी अच्छे हैं। आपको बता दें कि 'रांझना' के निर्माता अनिल कपूर ही हैं।
गौरतलब है कि सोनम इन दिनों फिल्म 'रांझना' को लेकर चर्चा में हैं। जिसे 'तनु वेड्स मनु' के निर्देशक आनंद राय ने बनाया है, इस फिल्म में उनके हीरो हैं 'कोलावरी' गाने से मशहूर हुए दक्षिण भारतीय कलाकार धनुष। सोनम को लगता है कि 'रांझणा' से उनके करियर को नयी दिशा मिलेगी। फिल्म में अभय देओल भी है। फिल्म 21जून को रिलीज हो रही है।
हर बाप की यह ख्वाहिश होती है कि उसके बच्चे कामयाबी की सीढियां चढ़े इसलिए अनिल कपूर का भी भरसक प्रयास है कि उनकी बच्ची की फिल्म भी लोग पसंद करें। वैसे इस तरह का स्टेटमेंट उन्होंने सोनम कपूर की फिल्में आयशा और मौसम के लिए भी दिया था लेकिन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर पानी नहीं मांगा, इसलिए हम इस बार ऊपर वाले से यही दुआ करते हैं कि अनिल कपूर का इस बार का स्टेटमेंट खाली ना जाये।


Click it and Unblock the Notifications
