देखें तस्वीरें- सोनम को है रांझना से उम्मीदें
मुंबई। अभी तक अपने करियर में बड़ी सफलता का इंतजार कर रही सोनम कपूर की फिल्म 'रांझना' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ 'कोलावरी डी' फेम धनुष हैं। धनुष की यह पहली बॉलीवुड मूवी है। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राज ने किया है। फिल्म में सोनम के अलावा कंगना रानाउत हैं।
सोनम कपूर ने शाहिद कपूर के साथ 'मौसम' में काम किया है लेकिन यह फिल्म भी उनके करियर पर असर नहीं डाल सकी है। वह आज भी एक अपरिपक्व कलाकार के रूप में ही देखी जाती है। हालांकि कम ही कलाकार होते हैं जिन्हें संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशकों के साथ अपने करियर की शुरूआत करने का मौका मिला है लेकिन सोनम के लिए इस फिल्म में कुछ भी नहीं था। सोनम के साथ ही करियर की शुरूआत करने वाले रणबीर कपूर आज एक बड़े स्टार बन गये हैं।
सोनम ने अब तक दिल्ली 6, आशाएं, आई हेट लव स्टोरी, थैंक्यू और मौसम में काम किया है। वह एक मंझे हुए कलाकार अनिल कपूर की बेटी हैं। बड़ी सफलताएं न मिलने के बावजूद उन्होने काम करना जारी रखा है। उन्होने अपनी इमेज एक फैशनिस्टा की बना रखी है। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' से भी उन्हें काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट फरहान अख्तर हैं। इस फिल्म की सफलता लगभग तय मानी जा रही है।
आने वाली फिल्म रांझना से उन्हें बड़ी उम्मीदें हैं।
देखें फिल्म रांझना की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











