58 साल का हुआ बॉलीवुड का रोमियो..लगता आज भी झक्कास है!

यूं तो बढ़ती उम्र लोगों की चिंता का विषय होती है, लेकिन हमारे बॉलीवुड में जब उम्र का असर ही नज़र नहीं आता तो भला चिंता किस बात की। हम बात कर रहे हैं हमारे सिने जगत के अभिनेताओं की जिनपर बढ़ती उम्र का असर ढूंढे नहीं दिखता। अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, कुछ ऐसे ही अभिनेताओं में शामिल हैं। इन्हीं मे से एक अभिनेता अनिल कपूर का आज 58वां जन्मदिन है और इस मौके पर आइये बॉलीवुड के इस हैंडसम रोमियो के अब तक के करियर की कुछ खूबसूरत कड़ियों को जोड़ते हैं।

अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 में मुंबई के चेंबूर में हुआ था। उनके पिता सुरेंद्र कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने निर्माता थे। अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर भी जाने माने फिल्म निर्माता हैं और उनके छोटे भाई संजय कपूर एक जाने माने अभिनेता हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री श्रीदेवी ने अनिल कपूर के बडे़ भाई बोनी कपूर के साथ शादी की हैं जिसके चलते वो अनिल कपूर की भाभी लगती हैं।

अनिल कपूर ने सुनीता कपूर के साथ साल 1984 में शादी की और उनकी दो बेटियां सोनम कपूर व रिहा कपूर इस वक्त बॉलीवुड में बतौर एख्टर व निर्माता काम कर रही हैं। अनिल कपूर के बेटे का नाम हर्षवर्धन है जो कि फिल्हाल अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा है।

बॉलीवुड में अपने जीवन के करीब 35 साल व्यतीत करने के बाद आज भी अनिल कपूर इस इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं, सिर्फ बड़े परदे पर ही नहीं बल्कि छोटे परदे पर भी अनिल कपूर काफी सक्रिय हैं। अनिल कपूर ने अपने 35 साल के करियर में की बेहतरीन फिल्में की जिनमें मेरी जंग, मिस्टर इंडिया, कर्मा, राम लखन, रखवाला, परिंदा, किशन कन्हैया, घर हो तो ऐसा, जमाई राजा, लम्हे, बेटा, मिस्टर आजाद, त्रिमूर्ती, दीवाना मस्ताना, बीवी नंबर वन, मन, पुकार, ताल, हमारा दिल आपके पास है, वेलकम, रे, नो प्रॉब्लम, रेस 2 जैसी फिल्में शामिल हैं।

फिल्हाल इस वक्त अनिल कपूर अपनी टीवी सीरिज़ 24 के पहले भाग को मिले बेहतरीन रिस्पॉंस से खुश होकर इसके दूसरे भाग को बनाने की तैयारी में हैं। अनिल कपूर का कहना है कि वो इस इंडस्ट्री से हमेशा जुड़े रहना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X