..................... अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म तेजाब का बनेगा रीमेक? Anil Kapoor and Madhuri Dixit's film Tezaab all set for remake? Read the details! - Hindi Filmibeat

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म तेजाब का बनेगा रीमेक? इस फिल्ममेकर ने खरीदे राइट्स!

बॉलीवुड में इस समय ट्रेंड है कि किसी ना किसी सुपरहिट फिल्म की रीमेक आए दिन देखने को मिल जाती है। ना सिर्फ फिल्में बल्कि पुराने गानों को भी रीमेक करके बनाया जा रहा है। लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो फैंस के लिए काफी शानदार साबित होने वाली है। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की शानदार फिल्म तेजाब को लेकर अब चर्चा है कि इसके रीमेक की तैयारी हो रही है।

1988 में आई सुपरहिट फिल्म तेजाब ने आते ही फैंस का दिल जीत लिया था और इसके गानों ने एक छाप छोड़ी थी जो कि आज तक मिट नहीं पाई है। खबर है कि काफी समय तक लगातार कोशिश करने के बाद तेजाब के राइट्स अब बिक चुके हैं और काफी जल्दी कोई इस फिल्म के रीमेक का ऐलान करने वाला है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट है जिसमें दावा किया गया है कि इस फिल्म के राइट्स को प्रोड्यूसर मुराद खेतानी ने खरीद लिया है।

मुराद खेतानी

मुराद खेतानी

मुराद खेतानी ने कुछ समय पहले साउथ की सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी के राइट्स भी खरीदे थे और बॉलीवुड में कबीर सिंह बनाई थी।

रीमेक नजर आएगी

रीमेक नजर आएगी

इसके अलावा खबर ये भी है कि आने वाले समय में अमिताभ बच्चन की फिल्म नमक हलाल की भी रीमेक नजर आएगी।

चौकाने वाली खबर

चौकाने वाली खबर

कुछ समय पहले पता चला था कि इस फिल्म के राइट्स भी मुराद ने ही खरीदें हैं जो कि काफी चौकाने वाली खबर है।

तेजाब की रीमेक

तेजाब की रीमेक

अगर तेजाब की रीमेक बनती है तो इसमें कौन सी जोड़ी नजर आएगी ये सभी जानने की इच्छा रखते हैं और बेताब है इसके ऐलान को लेकर।

दिल जीत लिया था

दिल जीत लिया था

उस वक्त की धमाकेदार जोड़ी अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के शानदार अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया था।

रीमेक्स

रीमेक्स

रीमेक्स की बात की जाए तो आखिरी बार अभिनेता वरुण धवन और सारा अली खान फिल्म कुली नंबर वन में नजर आए थे।

कंगना रनौत ने अपनी अदाओं से फैंस को किया घायल, थलाइवी का गाना 'चली चली' का टीजर रिलीज!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X