कंगना रनौत ने अपनी अदाओं से फैंस को किया घायल, थलाइवी का गाना 'चली चली' का टीजर रिलीज!
बॉलीवुड की शानदार अदाकारा कंगना रनौत काफी समय से फिल्म थलइवी को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं और हाल ही में इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया था। इसके बाद खबर थी कि फिल्म के गाने एक एक करके रिलीज किए जाएंगे। एक बार फिर आज कंगना रनौत काफी चर्चा में चल रहे हैं और इसका कारण है इस फिल्म का पहला गाना। ये गाना चली चली कल यानि शुक्रवार को रिलीज होने वाला है और इसका शानदार टीजर आज रिलीज किया गया है।
कंगना रनौत ने इस टीजर में काफी खूबसूरत नजर आ रहीं हैं और अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली हैं। जैसे ही फैंस को पता चला है कि गाने के टीजर रिलीज कर दिया गया इसको सोशल मीडिया पर लोग धड़ल्ले से देख रहे हैं।

23 मार्च को इस फिल्म के ट्रेलर ने फैंस के लिए काफी बड़ा धमाका किया था जिस तरह से इस फिल्म में कंगना रनौत ने कमाल का काम किया है वो उनके लुक्स और ट्रेलर से साफ तौर पर झलक रहा है।
इस फिल्म में कंगना रनौत जयललिता का किरदार निभाती दिखेंगी जो कि अभिनेत्री के साथ साथ तमिलनाडु की एक बड़ी राजनेत्री रहीं थीं।
अक्सर कंगना रनौत अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। थलाइवी ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना रनौत इमोशनल भी हो गईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications