'लाइफ ऑफ पाई' ऑस्कर जरूर जीतेगी!
आज एक बार फिर से कनाडाई लेखक यैन मार्टल के उपन्यास पर आधारित फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' की चर्चा जोरों पर है। उसे ग्लोबल अवार्डस से नवाजा गया है। जिसके बाद भारतीय काफी खुश नजर आ रहे हैं।
फिल्म की प्रशंसक मुंबई की सविता चौधरी ने ट्विटर पर लिखा है कि 'लाइफ ऑफ पाई' एक बेहतरीन फिल्म है, लंबे अरसे बाद एक ऐसी फिल्म लोगों के सामने आयी है जो कि एक बढ़िया संदेश के रूप में उभरी है। ना केवल 3 डी के प्रयोग के लिए बल्कि बेहतरीन अभिनय और कहानी के लिए भी यह फिल्म हमेशा जानी जायेगी। अब तो मुझे यकीन हो गया है कि यह फिल्म ऑस्कर जरूर ले कर आयेगी। मैं फिल्म की पूरी टीम को ग्लोबल अवार्ड जीतने के लिए बधाई और ऑस्कर के लिए शुभकामनाएं देती हूं।
आपको बता दें कि आंग ली की फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' को गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार समारोह में सबसे वास्तविक फिल्म यानी कि ओरिजनल अवार्ड के लिए चुना गया है। ओरिजनल ग्लोब अवार्ड देने के लिए माइकल डाना को मंच पर बुलाया गया। यह पुरस्कार उन्हें जेसन स्टैथम और जेनिफर लोपेज ने दिया।
मालूम हो कि भारतीय कर्नाटक संगीत गायिका बंबई जयश्री रामनाथ को 'लाइफ ऑफ पाई' के एक गाने के लिए संगीतकार माइकल डाना के साथ 'ओरिजनल सांग' श्रेणी में ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया है। यही नहीं यह फिल्म ऑस्कर के लिए 11 श्रेणियों में नामंकित हुई है।

Click it and Unblock the Notifications












