'लाइफ ऑफ पाई' जरूर जीतेगी आस्कर, जानिये क्यों?
आज भारतीयों के लिए खुश होने का दिन है वजह है कि फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' का ऑस्कर के लिए नामांकित होना। फिल्म में खास रोल तब्बू और इरफान खान ने निभाया है इसलिए यह फिल्म भारतीयों के लिए और भी खास है। खबर है कि आंग ली निर्देशित 'लाइफ ऑफ पाई' का नामांकन 11 श्रेणियों में किया गया है। इसलिए लगता है कि 'लाइफ ऑफ पाई' अवार्ड जीत जाये।
आईये आपको बताते हैं कि फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' के वो कारण जो कि फिल्म को ऑस्कर दिला सकते हैं।
1. पहला कारण तो यह है कि फिल्म आंग ली ने बनायी है जो कि पहले भी ऑस्कर जीत चुके हैं। इसलिए उनका पुराना इतिहास भी ज्यूरी को फैसला लेने के लिेए मदद कर सकता है।
2. फिल्म अवतार की तरह इस फिल्म में एनीमेशन का कमाल है जिसकी वजह से इस फिल्म ने करोड़ो कमाये।
3. फिल्म की कहानी काफी अलग है, जिसे लोगों ने पसंद किया, इसी कारण यह फिल्म अवार्ड की रैंक में आ पायी है।
4. फिल्म का काम होता है कि मनोरंजन के साथ संदेश देना.। यह फिल्म भी ऐसी है जो कि एक लड़के सूरज के जीवन की सुंदर कहानी है जो कि इस फिल्म को अवार्ड दिलाने में मदद दिला सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











