'अंदाज अपना अपना' में बदल जाएगी 'अमर-प्रेम' जोड़ी!
कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना' के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल इस फिल्म का सीक्वल बनाया जा रहा है, लेकिन इस फिल्म में आपको पुरानी अमर- प्रेम जोड़ी नहीं दिख पाएगी। निर्देशक राजकुमार संतोषी का कहना है कि फिल्म के सीक्वल में आमिर खान और सलमान खान काम नहीं करेंगें।
राज कुमार संतोषी ने कहा मैं सीक्वल बनाने में विश्वास नहीं रखता, लेकिन ‘अंदाज अपना अपना' की सीक्वल की मांग आश्चर्यजनक है। अगर मैंने इसे नहीं बनाया तो कोई और बनाएगा, जिसकी इजाजत मैं कभी नहीं दूंगा।
गौरतलब है कि, जब फिल्म अंदाज अपना अपना रिलीज हुई थी, तब दर्शकों ने इसे नकार दिया था और फिल्म पिट गई थी। लेकिन टेलीविजन पर इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉस मिला। लोगों ने इसकी कॉमेडी को बहुत ही ज्यादा पसंद किया। अमर- प्रेम की जोड़ी ने लोगों को ऐसा गुदगुदाया कि अब इसके निर्देशक- निर्माता को फिल्म की सीक्वल बनानी पड़ रही है।
राजकुमार संतोषी ने कहा मेरे पास दो सीक्वल बनाने का आइड़िया है। उनमें से एक में अमर और प्रेम की शादी हो जाती है और उसके बाद उनकी जिंदगी पर आधरित है। हालांकि इस सीक्वल में आमिर खान और सलमान खान की जोड़ी नजर नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि वह अंदाज अपना अपना-2 में युवा कलाकारों को लेना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि 20 सालों में दुनिया बदल गई है। गौरतलब कि साल 1994 में विनय सिन्हा निर्मित और राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देर्शित फिल्म ‘अंदाज अपना अपना' में आमिर और सलमान खान की जोड़ी के साथ साथ शक्ति कपूर और परेश रावल ने कॉमेडी से दर्शकों को लोटपोट कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications












