अगर आमिर-सलमान प्रोड्यूस करें तभी ...
जी हां दोस्तों मशहूर फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी ने साफ कह दिया है कि अगर 'अंदाज अपना अपना' के सीक्वल को आमिर खान या सलमान खान से कोई एक फिल्म को प्रोड्यूस करे तभी मैं इस फिल्म की सीक्वेल में दोनों कलाकारों को ले पाऊंगा क्योंकि दोनों ही आज बहुत बड़े नाम हैं, ऐसे में दोनों को लेकर साथ में फिल्में बनाना मेरे लिए संभव नहीं है।
संतोषी ने कहा, "सीक्वल में उन्हें दोहराना संभव नहीं है। उस समय बात अलग थी, लेकिन आज वे फिल्म जगत के बड़े नाम हैं।मैं उन्हें फिल्म में तभी ले पाऊंगा, जब वे दोनों इसे बनाएंगे क्योंकि फिल्म में दो बड़े सितारों को लेना संभव नहीं होगा।"
आपको बता दें कि राजकुमार संतोषी 'अंदाज अपना अपना' के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। वर्ष 1994 में रिलीज हुई 'अंदाज अपना अपना' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली थी।
लेकिन इसके तकियाकलाम और मधुर गीतों ने इसे हमेशा पसंद की जाने वाली हास्य फिल्म बना दिया। फिल्म में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल, शक्ति कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। फिल्म के गानों को लोग आज भी सुनते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
