आमिर से प्रभावित सलमान खान..सोशल इशू वाले शो के बनेंगे होस्ट

आमिर खान और सलमान खान दोनों की दोस्ती काफी गहरी है जो कि जगजाहिर है। इसलिए दोनों ही कलाकार एक-दूसरे को वक्त-वक्त पर काफी सपोर्ट भी करते रहते हैं। ताजा खबर आ रही है कि सलमान खान एक टीवी शो होस्ट करने जा रहे हैं जो कि सोशल इशू पर आधारित होगा। लेकिन यह आमिर खान के हिट शो सत्यमेव जयते जैसा नहीं होगा। लेकिन हां सलमान खान को ऐसा शो करने का विचार आमिर खान के शो को देखने के बाद ही याद आया।

खुद सलमान ने कहा कि उनका आने वाला शो 'सत्यमेव जयते' कार्यक्रम से हटकर होगा। सलमान ने कहा, "हम ऐसी चीज पर काम कर रहे हैं जो हटकर हो। यह 'सत्यमेव जयते' जैसा नहीं है। हम इसमें और बहुत मनोरंजन लाएंगे। हम अगले साल धूम मचाएंगे।"

एक अन्य रियलिटी शो 'दस का दम' के मेजबान रह चुके 48 वर्षीय सलमान ने कहा, "हम जो कार्यक्रम कर रहे हैं वह बहुत सी चीजें बदलेगा। यह अपने आप में एकदम नया कार्यक्रम है। यह सामाजिक मुद्दों पर बात करेगा। मैं मेजबानी करूंगा और यह यकीनन बहुत बदलाव लाएगा।"

मालूम हो कि सलमान खान ने टीवी पर दस का दम और बिग बॉस के चार सीजन को होस्ट किया है। बिग बॉस और सलमान खान तो एक-दूसरे की पहचान बन गये हैं। यही नहीं सलमान खान बिग बॉस के ही कारण टीवी के महंगे होस्ट बन गये हैं। फिलहाल तो सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'जय हो' के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं। मारधाड़ से भरपूर यह फिल्म 24 जनवरी को प्रदर्शित होनी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X