'लाइगर' का गोवा शेड्यूल पूरा कर अनन्या पांडे ने की देर रात पार्टी, PHOTOS
इस साल की शुरुआत अनन्या पांडे के लिए अच्छी रही। वह नए प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं और लगातार काम कर रही हैं। वह इन दिनों लाइगर फिल्म के सिलसिले में बिजी हैं। लगभग एक हफ्ते पहले वह शूटिंग शेड्यूल के लिए गोवा आई थीं। अब अनन्या पांडे ने बताया कि उनका गोवा का काम पूरा हो गया है। इसी के साथ वह लेट नाइट पार्टी करती भी नजर आईं। इसकी तस्वीरें खुद अनन्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सेर कीं।
लाइगर की शूटिंग पहले COVID-19 महामारी के कारण रुकी हुई थी। इसी के चलते इस फिल्म का काम लटका रहा, लेकिन न्यू नॉर्मल में तुरंत फिल्ममेकर्स ने इस फिल्म पर तेजी से काम शुरू किया। अब फिल्म लाइगर का गोवा शेड्यूल पूरा हो गया है। इस खुशी में अनन्या पांडे ने देर रात टीम के साथ पार्टी की।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर ढेर सारी तस्वीरें साझा की। इस फोटो में निर्माता पुरी जगन्नाथ और चार्ममे कौर को भी नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड दिवा अनन्या पांडे गोवा की सुंदरता और खूबसूरती का आनंद लेती इन तस्वीरों में नजर आ रही हैं।

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे
अनन्या पांडे के अलावा, लाइगर फिल्म में लीड रोल में विजय देवरकोंडा और राम्या कृष्णन भी नजर आएंगे। पहला मौका है जब अनन्या और विजय देवरकोंडा स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं।

साउथ फिल्मों में डेब्यू
अनन्या पांडे का ये साउथ डेब्यू भी होगा। लाइगर फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु व अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज़ की जाएगी। ये एक बहुभाषी फिल्म है।

घबराहट के साथ उत्साहित
अनन्या पांडे ने इस फिल्म को लेकर कहा था कि उन्होंने हाल में ही एंटरटेमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा है। अब वह कई भाषी फिल्मों में भी कदम रखने जा रही हैं। इसके लिए वह घबराहट के साथ उत्साहित भी हैं।

लाइगर रिलीज डेट
अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की फिल्म 9 सितम्बर को सिनेमाघरों में आएगी। बता दें अनन्या ने स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखा था।

एक और फिल्म
लाइगर के अलावा अनन्या शकुन बत्रा की फ़िल्म में भी नज़र आएंगी, जिसमें वो दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications