..................... 90s की हीरोइनों की वापसी, माधुरी दीक्षित से लेकर रवीना टंडन का धमाकेदार OTT डेब्यू | 90s bollywood actress return with ott debut like raveena tandon, madhuri dixit etc - Hindi Filmibeat

90s की हीरोइनों की वापसी, माधुरी दीक्षित से लेकर रवीना टंडन का धमाकेदार OTT डेब्यू- फिर से मचा पाएंगी धमाल?

कोरोना काल के बाद से बड़े बड़े फिल्ममेकर्स और स्टार्स ओटीटी प्लेटफॉर्म का रुख कर रहे हैं। पिछले कुछ महीने में बड़े बड़े स्टार्स ने अपनी फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया है। वहीं कुछ स्टार्स ने तो धमाकेदार कमबैक भी ओटीटी के जरिए किया। पिछले कुछ दिनों से बॉबी देओल से लेकर कई स्टार्स ने ओटीटी पर कमबैक किया और जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की।

ठीक ऐसे ही 90s की एक्ट्रेस जो पिछले कुछ सालों गायब थीं लेकिन अब ओटीटी ने इन हसीनाओं को भी राह दे दी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म ने जहां छोटे कलाकारों को काम मुहैया करवाया है वहीं 90 दशक की हीरोइनों का भी धमाकेदार कमबैक करवाया है।

 90s bollywood

जी हां, इस लिस्ट में करिश्मा कपूर से लेकर माधुरी दीक्षित, सुष्मिता सेन और रवीना टंडन जैसी एक्ट्रेसेज शामिल हैं। जिन्होंने हाल में ही ओटीटी डेब्यू किया है या फिर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखने जा रही हैं। देखिए 90 दशक की मशहूर एक्ट्रेस का ओटीटी डेब्यू की डिटेल।

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित

हाल में ही करण जौहर ने अपने 5 बड़े प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया। इसमें से एक थी एवरग्रीन माधुरी दीक्षित। माधुरी नेटफ्लिक्स और करण जौहर की अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगी। जिसमें उनके अलावा संजय कपूर, मानव कौल, लक्सवीर श्ररण, मुस्कान जाफरी आदि।

रवीना टंडन

रवीना टंडन

बॉलीवुड में मोहरा जैसी फिल्मों से फैंस को दीवाना बनाने वाली रवीना टंडन भी ओटीटी पर कदम रखने जा रही है। हाल में ही रवीना ने अपनी सीरीज Aranyak का फर्स्ट लुक पेश किया। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर आएगी।

 करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर

कुछ समय पहले ही करिश्मा कपूर ने भी ओटीटी पर कदम रखा है। मेंटलहुड सीरीज जो कि जी5 व ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित हुई थी, इसमें वह लीड रोल में नजर आईं।

 सुष्मिता सेन का धमाका

सुष्मिता सेन का धमाका

हॉट स्टार पर सुष्मिता सेन की सीरीज आर्या रिलीज हुई थी। जिसमें वह एकदम दमदार रोल में दिखी थी। इस आर्या सीरीज के लिए सुष्मिता को कई अवॉर्डस भी मिले।

 लारा दत्ता

लारा दत्ता

हॉट स्टार की सीरीज हंडर्ड में लारा दत्ता मुख्य किरदार में नजर आई। जहां वह पुलिस अफसर बनकर गुंडो को धूल चटाती दिखी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X