कभी बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं थीं अनन्या पांडे, बोलीं- 'लड़कों से की गई थी मेरे शरीर की तुलना'

बॉडी शेमिंग को लेकर कई बार लोग बातें करते नजर आते हैं और ये हर तरह के व्यक्ति के साथ होता है। फिर चाहे वो आम आदमी हो या फिर कोई सेलिब्रिटी। इस समय एक खबर सामने आई है जहां अभिनेत्री अनन्या पांडे इस बारे में बात करती नजर आ रही हैं। चंकी पांडे की बेटी अनन्या ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर दी है और कुछ हिट फिल्में भी दे चुकी हैं।

अनन्या पांडे उन कलाकारों में से एक हैं जो कि सोशल मीडिया पर अपनी शानदार तस्वीरें साझा करती हैं और फैंस उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अनन्या पांडे भी बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं? अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं। हाल ही में अनन्या पांडे ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बात की है और खुलकर अपनी बात सबके सामने रखी।

अनन्या पांडे ने बताया

अनन्या पांडे ने बताया

अनन्या पांडे ने बताया कि.. 'मेरा वो समय मुझे काफी अच्छे से याद है जब मेरी एक तस्वीर वायरल हुई थी और मैं अपने माता पिता के साथ नजर आ रही थी।

Recommended Video

Ananya Pandey Spotted at Yoga class in Bandra | FilmiBeat
बिल्कुल सपाट

बिल्कुल सपाट

ये उस वक्त की बात है जब मैने फिल्मों में काम करना शुरु नहीं किया था। मैं काफी ज्यादा दुबली पतली थी और मुझे एक युजर ने एक बात बोली थी.. उसका कहना था कि मैं एक लड़के की तरह दिखती हूं। बिल्कुल सपाट।'

कॉंफिडेंस काफी नीचे गया

कॉंफिडेंस काफी नीचे गया

अनन्या पांडे ने कहा कि ये वो समय था जब मैं खुद को तैयार कर रही थी और इससे मेरा कॉंफिडेंस काफी नीचे गया था।

ट्रोल किया जाता है

ट्रोल किया जाता है

हालांकि अब ऐसी कोई बात नहीं है और मैं खुद को पूरी तरह से स्वीकार चुकी हूं। सोशल मीडिया पर आज भी कई बार अनन्या पांडे को काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जाता है लेकिन उनकी तस्वीरों को साथ ही प्यार भी काफी मिलता है।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2

अनन्या पांडे ने अपने फिल्म सफर की शुरुआत फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से की थी और इस फिल्म में उनके अपोजिट टाइगर श्रॉफ नजर आए थे।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय अभिनेत्री अपनी फिल्म लाईगर को लेकर बिजी हैं जिसमें वो विजय देवरकोंडा के साथ नजर आने वाली हैं।

विकी कौशल और कियारा आडवाणी की फिल्म 'मिस्टर लेले' में हुई इस दमदार अभिनेत्री की एंट्री?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X