विकी कौशल और कियारा आडवाणी की फिल्म 'मिस्टर लेले' में हुई इस दमदार अभिनेत्री की एंट्री?
कुछ समय पहले सुपरस्टार वरुण धवन की एक फिल्म के ऐलान हुआ था। इस फिल्म के ऐलान के साथ ही इसका एक पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें वरुण धवन बरमूडा पहने नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म को लेकर बात नहीं बनी और खबर आई थी कि फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। लेकिन बाद में खबर आई थी कि शशांत खेतान इस फिल्म को नई स्टारकास्ट के साथ बनाएंगे और बड़े पर्दे पर धमाका करेंगे।
खबर आई थी कि इस फिल्म के लीड रोल में अभिनेता विकी कौशल और कियारा आडवाणी नजर आएंगी। लेकिन अब इस फिल्म से एक और धमाकेदार खबर सामने आई है कि इसमें एक और अभिनेत्री की एंट्री हुई है। दरअसल हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की जो कि इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। विकी कौशल के साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर शानदार फिल्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं हुआ
हालांकि इस फिल्म और भूमि को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं हुआ है लेकिन गॉशिप गलियारों से खबरें लगातार आ रही हैँ।

फिल्म बंद हो गई
बता दें कि इस फिल्म को लेकर वरुण धवन के फैंस काफी एक्साइटेड थे लेकिन फिल्म बंद हो गई। पता चला था कि फिल्म काफी छोटी है और मुंबई पर आधारित है।

काफी ज्यादा बिजी हैं
यही कारण था कि वरुण धवन ने इस फिल्म से अपने हाथ खींच लिए थे। वरुण धवन इस समय फिल्म भेड़िया को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं।

विकी कौशल
विकी कौशल की बात करें तो वो काफी शानदार अभिनेता हैं और उन्होने ये कई फिल्मों में प्रूफ करके दिखाया है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें इस समय वो फिल्म सरदार उधम सिंह को लेकर खबरों में चल रहे हैं और इसको लेकर काफी समय से काम कर रहे हैं।

बधाई दो
वहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर राजकुमार राव के साथ फिल्म बधाई दो का हिस्सा बनने वाली हैं और इस फिल्म की शूटिंग चल रही है।
इस दिन रिलीज होगा 'चेहरे' का टीजर, नए पोस्टर में नहीं नजर आईं रिया चक्रवर्ती


Click it and Unblock the Notifications











