दीपिका की #MyChoice की तो अमूल मक्खन ने कर दी ऐसी की तैसी!
[बॉलीवुड समाचार] अमूल और उनके एड हमेशा अलग और अनोखे होते हैं। लेकिन सबसे खास बात कि ये एड एकदम ताज़ा और फ्रेश मुद्दे पर होते हैं। इस समय का सबसे बड़ा मुद्दा है दीपिका का #MYCHOICE वीडियो। और अमूल की खासियत है कि वो बड़ी शालीनता से किसी भी मुद्दे पर चुपचाप अपनी राय रख देता है।
हाल ही में दीपिका पादुकोण #MYCHOICE नाम के एक एड में नज़र आई जिसे वोग के महिला सशक्तिकरण कैम्पेन से जोड़ा गया। वीडियो में सब कुछ ठीक ठाक था सिवाय कुछ शब्दों के जो काफी गलत थे। वीडियो में दीपिका ने कहा मैं शादी के बाद किसी और के साथ सेक्स करूं या ना करूं मेरी मर्ज़ी।
PIC OF THE DAY: धोनी को कुर्सी से बांध मज़े लेते रहे शाहरूख-दीपिका
इसके बाद लोगों ने दीपिका पादुकोण की कड़ी आलोचना की। अब अमूल ने इस मुद्दे पर अपना पोस्टर जारी किया है जिसमें दीपिका की MY CHOICE की धज्जियां उड़ाई गई हैं। वैसे आपकी मर्ज़ी मक्खन चाकू से लगाइये या फिर उंगलियों से, मुद्दा तो फिसल ही गया ;)
PHOTOS: लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर उतरा 'स्टाइलिश बॉलीवुड'


Click it and Unblock the Notifications

