Exclusive: हौसला बढ़ाती है अमोल गुप्ते की हवा-हवाई..एक बार जरूर देंखे
अरे यह कहना हमारा नहीं बल्कि उन दर्शकों का है जिन्होंने कल पैसे खर्चा करके फिल्म हवा-हवाई देखी है। लखनऊ निवासी राहत ने कहा कि बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां हुई हैं इसलिए मैं उन्हें लेकर फिल्म हवा-हवाई देखने आया था, यकीना मानिए मेरा यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ।
Must Read: रिव्यू: हवा-हवाई
रियली अमोल ने एक अच्छी फिल्म बनायी है जिसमें एक मैसेज है वरना आजकल तो बिना सिर-पैर वाली फिल्में बनती हैं। फिल्म में पार्थो गुप्ते, साकिब सलीम ने बेहतरीन काम किया है।
तो यह है लोगों की शुरूआती प्रतिक्रिया जो लोगों ने दी है देखते हैं फिल्म बॉक्सऑफिस पर क्या कमाल करती है। फिल्म 'हवा हवाई' नौ मई को प्रदर्शित हो रही हुई है, जिसमें अमोल ने एक मेहमान कलाकार की भूमिका निभाई थी, जिसे उन्होंने फिल्म से हटा दिया है।
फिल्म एक रोलर स्केटिंग प्रशिक्षक (साकिब सलीम) और उसके सबसे प्रतिभावान शिष्य (पार्थो) के बारे में है। जिसे लोगों ने पहले बाल फिल्म कहा था लेकिन यह बाल फिल्म नहीं है इस बारे में सफाई साकिब सलीम ने दी थी जो कि खुद फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications
