अमिताभ ने सुनी तमिलभाषियों की गुहार

पढ़ें - 'श्रीलंका ना जाओ अमिताभ '
अमिताभ को श्रीलंका में आयोजित आइफा समारोह को होस्ट करना है। हर बार आइफा समारोह की मेजबानी अमिताभ ही करते आए हैं। यह समारोह इस साल जुलाई में होने जा रहा है। अमिताभ आइफा के ब्रांड एम्बेस्डर हैं। अमिताभ ने लिखा है "एक तमिल समूह ने मेरे घरों पर धरना दिया और मुझसे श्रीलंका में आइफा समारोह की मेजबानी न करने के लिए कहा। मैंने विजक्राफ्ट के लोगों से मुलाकात करने और इस मुद्दे पर चर्चा को कहा है और इस पर आवश्यक ध्यान दिया जाएगा।"
उल्लेखनीय है कि तमिलों के एक समूह ने रविवार को मुंबई में उनके बंगले 'प्रतीक्षा' से लेकर उनके घर 'जलसा' तक एक विरोध यात्रा निकाली थी। कनाडाई तमिल भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि कनाडा में लगभग 30000तमिल आते हैं।
तमिलों के एक कनाडाई संगठन ने अमिताभ से श्रीलंका में होने वाले आइफा समारोह में ना जाने की मांग रखी थी। तमिलों को लगता है कि अमिताभ के श्रीलंका जाने से वहां की सरकार को समर्थन मिलेगा जो वह नहीं चाहते। तमिल पिछले साल लिट्टे पर की गयी श्रीलंका सरकार का कार्यवाही से काफी नाखुश हैं। उल्लेखनीय है कि इस कार्यवाही में हजारों निर्दोष तमिलों को अपनी जान गंवानी पड़ी।


Click it and Unblock the Notifications











