'श्रीलंका ना जाओ अमिताभ '

By Jaya Nigam

Amitabh Bachchan
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन जल्द ही श्रीलंका के दौरे पर जाने वाले हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नहीं चाहते कि अमिताभ श्रीलंका आयें। कनाडा के एक तमिल संगठन ने अमिताभ के दौरे का विरोध किया है और संगठन ने कहा है कि उन्हें श्रीलंका नहीं जाना चाहिए।

अमिताभ बच्चन से जुड़ी हुई अन्य खबरें पढ़ें

अमिताभ जुलाई में श्रीलंका में आयोजित हो रहे इंडिया इंटरनेशनल फिल्म अवार्डस (आइफा) में हिस्सा लेने जा रहे हैं। तमिल समुदाय उनके प्रस्तावित दौरे का विरोध कर रहा है। मुंबई में अमिताभ के घर के बाहर भी तमिलों ने प्रदर्शन किया था। कनाडाई तमिल कांग्रेस ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा, "अमिताभ बच्चन हमारे लिए एक महान अभिनेता हैं लेकिन हमें यह सुनकर काफी दुख हुआ कि हमारा नायक श्रीलंका जाएगा।"

कनाडाई तमिल संगठन का कहना है कि अमिताभ के श्रीलंका के किसी कार्यक्रम में जाने से वहां की सरकार के कार्यक्रम को मान्यता मिलेगी। जबकि वहां की सरकार के किसी भी कार्यक्रम का समर्थन नहीं किया जाना चाहिए। श्रीलंका की सरकार ने मानवाधिकारों का उल्लंघन किया था। उल्लेखनीय है कि कनाडा में 30,000 तमिल रहते हैं। इन सभी ने श्रीलंका में पिछले वर्ष तमिल विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का विरोध किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X