एक एनीमेशन ही रह गया था, वो भी पूरा कर लेगें अमिताभ

अमिताभ बच्चन पहली बार एक हॉलीवुड मूवी में काम करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम है 'द गेट गेट्सबाई'। ये फिल्म मशहूर लेखक स्कॉट फिजराल्ड की नावेल से प्रेरित है जिसकी लागत करीब 125 मिलियन डॉलर बतायी जा रही है। आपको बता दें कि ये एक 3d फिल्म होगी।

फर्श से अर्श तक पहुंचने की सच्ची कहानी है अमिताभ बच्चन । जिन्होंने ये साबित कर दिया है कि एक इंसान किस तरह नाकामयाबी ले लड़कर जीत के शिखर पर पहुंच सकता है वो भी एक नहीं दो-दो बार। वजह चाहे जो भी रही हो लेकिन इतना तय है कि अमिताभ बच्चन से काफी लोग प्रभावित है। एक्टिंग, डांसिंग, होस्टिंग, सिंगिग हर काम अमिताभ ने बखूबी निभाया है। उनकी सफलता का दौर आज भी बदस्तूर जारी है। बॉक्स ऑफिस पर आज भी उनके नाम पर टिकट बिकते हैं।

उन्होंने बस अभी तक एक भी हॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया था जिसे अब वो पूरा करने जा रहे है। और तो और ये एक ऐनीमेटेड फिल्म होगी। यानी की करीब चालीस साल तक हिंदी सिनेमा को पूजने वाले अमिताभ ने पहली बार हॉलीवुड में कदम रखा वो भी तीसरे जनरेशन की फिल्म में। इसे कहते हैं कि देर आये दुरूस्त आये। अमिताभ के करियर में ये ही एक कमी थी जिसे अब वो पूरा कर लेगें। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म पर्दे पर क्या गुल खिलाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X