बहू ऐश से प्रेरित हो अमिताभ ने साइन की हॉलीवुड फिल्म

Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन वो नाम है जो किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है। उनके चाहने वालों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। क्योंकि उनका सितारा अब हॉलीवुड फिल्म 'द गेट गेट्सबाई' में काम करने जा रहा है । इसके पीछे कारण उनकी बहू ऐश्वर्या राय को माना जा रहा है। अमिताभ की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है और अच्छा नाम कमाया है। बॉलीवुड की तरह हॉलीवुड में भी उनके नाम के डंके बजते हैं।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से भी पूछा जाये कि उन्होंने अब तक कितनी हिंदी फिल्मों में काम किया है तो शायद उन्हें भी पता नहीं होगा। लेकिन पिछले चालीस सालों से भी ज्यादा अपना जीवन फिल्मों को समर्पित करने वाले अमिताभ बच्चन पहली बार एक हॉलीवुड मूवी में काम करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम है 'द गेट गेट्सबाई'। ये फिल्म मशहूर लेखक स्कॉट फिजराल्ड की नावेल से प्रेरित है जिसकी लागत करीब 125 मिलियन डॉलर बतायी जा रही है। आपको बता दें कि ये एक 3d फिल्म होगी।

अमिताभ ने अभिनय का शायद ही कोई ऐसा रंग होगा जिसे उन्होंने पर्दे पर खेला नहीं होगा। देखना दिलचस्प होगा कि बॉलीवुड में एक बड़ी हैसियत रखने वाले अमिताभ बच्चन हॉलीवुड में क्या रंग दिखाते है। वैसे सारे भारतीयों की शुभकामनाएं अपने इस सितारे के साथ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X