आज तुषाद में दिखेंगे अमिताभ, शाहरूख, ऐश, करीना और रितिक
हमेशा से भारतीय कलाकारों के लिए तुषाद में पुतला सजना एक गर्व का विषय रहा है। पिछले साल अक्टूबर में जब करीना के वैक्स को जगह मिली थी तो करीना ने इस सम्मान को कपूर खानदान का गौरव करार दिया। करीना ने कहा कि आज कपूर फैमिली के लिए बहुत बड़ा दिन है क्योंकि आज उनके परिवार के किसी सदस्य को इतना बड़ा सम्मान मिला है।आपको बता दें खुद करीना ने अपने मोम के पुतले का अनावरण किया था।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी औऱ आयरन लेडी इंदिरा गांधी के साथ इस म्यूजियम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी इस सूची में स्थान बना चुके हैं। पूरी दुनिया इधर लगे बुत को सम्मान के रूप में देखती है।
गौरतलब है कि करीना को केवल बॉलीवुड में ही काम करने के कारण नहीं बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाज सेवा करने के कारण उन्हें यह सम्मान मिला था। उनके खास योगदानों में साल 2004 में सुनामी पीडि़तों के लिए फंड जुटाना और मध्य प्रदेश के चंदेरी गांव का गोद लेना है, यही नहीं करीना यूनेस्को के साथ सर्व शिक्षा अभियान को आगे बढ़ाने में भी साथ आई और उन्होने महिला हिंसा के खिलाफ भी जोरदार पहल की है। यही बात अमिताभ, शाहरूख, ऐश्वर्या, रितिक के लिए भी लागू होती है क्योंकि यह सभी फिल्मी कलाकार ही नहीं बल्कि देश के लोगों के लिए बहुत कुछ करने वाली जानी-मानी हस्तियां भी है।


Click it and Unblock the Notifications
