Pictures: अमिताभ की कॉपी करते हैं शाहरूख
शाहरूख खान को 'मेडल ऑफ ऑनर मोरक्को' से सम्मानित किया गया है। जहां हिंदी सिनेमा के सौ साल पूरे होने पर जश्न मनाया जा रहा था। यह अवार्ड शाहरूख से पहले अमिताभ को मिला था। इस सम्मान से खुश किंग खान ने अपनी यह बात ट्विटर पर बतायी थी।
अमिताभ बच्चन को अपनी जिंदगी का आदर्श मानने वाले किंग खान की कोशिश होती है कि वो अमित जैसा ही कुछ बड़ा करें। अमिताभ बच्चन ने एक्शन फिल्मों से रोमांटिक फिल्मों की ओर रूख किया था। तो शाहरूख ने भी रोमांटिक से एक्शन फिल्मों की तरफ रूख करने की कोशिश की। अमिताभ की हिट फिल्म डॉन की सीरीज में काम करके शाहरूख बॉलीवुड के दूसरे डॉन बनने की कोशिश में जुट गये। अमिताभ के ही हिट शो केबीसी के शो को किंग खान ने ही होस्ट किया और अमिताभ साहब जैसा प्रखर बनने और दिखने की कोशिश की।
अगर व्यक्तित्व की बात करें तो शाहरूख भी अमिताभ के जैसे दिखने की कोशिश करते हैं। अगर अमिताभ अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की बात करते हैं तो शाहरूख अपने पिता ताज मोहम्मद खान की बातें करते हैं। अमिताभ बच्चन जिस तरह अपनी पत्नी जया बच्चन और परिवार के प्रति समर्पण का भाव रखते हैं उसी तरह शाहरूख भी अपनी पत्नी गौरी खान औऱ बच्चों के साथ एक आदर्श छवि पेश करने की कोशिश करते हैं।
खैर अमिताभ, अमिताभ हैं औऱ शाहरूख, शाहरूख, दोनों की तुलना बेमानी है लेकिन इसमें कोई शक नहीं किंग खान, हर समय शहंशाह को ही फॉलो करते हैं शायद इसके पीछे उनकी उनसे मुहब्बत हैं।
इस बारे में आपकी क्या राय है, जरूर से जरूर कमेंट लिखे।
आईये शाहरूख और अमिताभ के बारे में बात करते हैं तस्वीरों के जरिये...


Click it and Unblock the Notifications