बिग बी बोले माफी मांगे 'मुंबई मिरर'

By Ajay Mohan

Amitabh Bachchan
नई दिल्ली। महानायक अमिताभ बच्चन समाचार पत्र 'मुंबई मिरर' को क्षमा करते नहीं दिख रहे हैं। समाचार पत्र की अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के पेट की तपेदिक की वजह से गर्भवती न हो पाने की खबर पर अब अमिताभ की मांग है कि 'मुंबई मिरर' इस लेख के लिए माफी मांगे।

अमिताफ ने अपने ब्लॉग 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉट कॉम' पर लिखा है, "मुंबई मिरर जैसे प्रतिष्ठि और सम्मानित समाचार पत्र में इस तरह का गैर पेशेवर और झूठा लेख प्रकाशित होना परेशानी की बात है। इससे इस लेख को लिखने वाले पत्रकार, प्रकाशित करने वाले संपादक और समाचार पत्र का अपमान हुआ है।"

पढ़ें- ऐश के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे बिग बी

उन्होंने कहा, "इस लेख में भारतीय प्रेस परिषद द्वारा निर्धारित पत्रकारिता के मानदंडों का उल्लंघन हुआ है। इसने खुद के अपमान के अलावा बच्चन परिवार को भी नुकसान पहुंचाया है।"

समाचार पत्र के गुरुवार के अंक में 'प्रेग्नेंट पॉज-ऐश्वर्या राय बच्चन' शीर्षक से एक लेख प्रकाशित हुआ था। इस लेख में कहा गया था कि ऐश्वर्या राय बच्चन पेट की तपेदिक और उसके इलाज के चलते गर्भवती नहीं हो पा रही हैं। लेख में यह भी कहा गया था कि अमिताभ अपने बेटे और बहू पर पोते के लिए दबाव बना रहे हैं।

अमिताभ न 'मुंबई मिरर' की संपादक मीनल बघेल को भी पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि समाचार पत्र के मनोरंजन खंड के प्रथम पृष्ठ पर लिखकर माफी मांगी जाए और इसमें संबंधित पत्रकार और संपादक के हस्ताक्षर भी हों। उन्होंने बच्चन परिवार के अपमान की भरपाई के लिए तपेदिक के मरीजों के लिए काम करने वाली किसी राष्ट्रीय धर्मार्थ संस्था को कुछ कोष देने के लिए भी कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X