ऐश के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे अमिताभ

समाचार पत्र 'मुंबई मिरर' में एक लेख प्रकाशित हुआ था। इस लेख में कहा गया था कि ऐश्वर्या राय लंबे समय से मां बनना चाहती हैं लेकिन पेट में टीबी की बीमारी के चलते वह ऐसा नहीं कर पा रही हैं। अमिताभ कहते हैं कि यह खबर पूरी तरह से गलत है।
अमिताभ कहते हैं कि यदि किसी ने ऐश्वर्या के प्रति कुछ भी अपमानजनक कहा तो वह उसके खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ेंगे। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "मैं लेख में प्रकाशित सामग्री से बहुत नाराज हूं। इस लेख का कोई भी हिस्सा सच नहीं है.. मैं अपने परिवार का मुखिया हूं। ऐश्वर्या मेरी बहू नहीं हैं, वह मेरी बेटी और मेरे घर की एक महिला हैं।"
उन्होंने कहा, "यदि कोई उनके विषय में अपमानजनक टिप्पणी करेगा तो मैं उनके लिए अपनी अंतिम सांस तक लडूंगा। यदि आप घर के पुरुषों अभिषेक या मेरे बारे में कुछ कहेंगे तो मैं इसे सहन कर लूंगा लेकिन यदि मेरे घर की महिलाओं के लिए कोई अपमानजनक टिप्पणी की जाएगी तो मैं उसे नहीं सहूंगा।" अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लेख की एक प्रति भी डाली है और कहा है कि यह लेख पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत है।


Click it and Unblock the Notifications











