वाह: इस एक्टर के लिए खुद रोल लिखवा रहे हैं बिग बी
[बॉलीवुड समाचार] ऐसा प्राउड मूमेंट रोज़ रोज़ नहीं आता है जब खुद बॉलीवुड के शहंशाह खुद आपके साथ काम करने की इच्छा ज़ाहिर करें। लेकिन नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की मेहनत अब जाकर रंग ला ही रही है वो भी इतनी कि खुद अमिताभ बच्चन ने उनके साथ काम करने की इच्छा ज़ाहिर कर चुके हैं।
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में बदलापुर देखी और वो नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के काम से बहुत ही ज़्यादा प्रभावित हुए। इतना ही नहीं अमिताभ ने उनके साथ काम करने की इच्छा ज़ाहिर नहीं की। और अपनी इस इच्छा को अमिताभ ने सुजॉय घोष के सामने रख दिया।
ALSO READ: तो Whatsapp पर ग्रुप चैट करते अमर अकबर एंथनी
अमिताभ बच्चन के कहने पर सुजॉय घोष बिग बी और नवाज़ुद्दीन के साथ के लिए एक स्क्रिप्ट पर तेज़ी से काम कर रहे हैं। फिल्म क्या होगी किस बारे में होगी ये तो पता नहीं लेकिन फिल्म धमाकेदार होगी और दो एक्टर्स की होगी...या फिर यूं कहिए बेहतरीन एक्टर्स की।
FACTS: रात में दीवार तो सुबह शोले की शूटिंग करते थे अमिताभ बच्चन


Click it and Unblock the Notifications













