»   » किस सेलेब्रिटी के ऑटोग्राफ से मिलता है आपका हस्ताक्षर?

किस सेलेब्रिटी के ऑटोग्राफ से मिलता है आपका हस्ताक्षर?

By Ajay Mohan

जब भी कोई अपने फेवरेट सेलेब्रिटी से मिलता है, तो उसके अंदर सबसे पहली इच्छा होती है सेलेब्रिटी का ऑटोग्राफ लेने की। खैर कई सोचते हैं ऑटोग्राफ में क्या रखा है। लेकिन नहीं अगर आप फेमस पर्सनालिटीज़ के ध्यान से देखें तो उनकी पर्सनालिटी उसमें साफ तौर पर बयां होती है।

लेकिन क्या आपने कभी किसी के ऑटोग्राफ कार मिलान अपने हस्ताक्षर से किया? क्या आपने हस्ताक्षर के आधार पर उनकी और अपनी पर्सनालिटी में कोई समानताएं देखीं?

अगर नहीं, तो आज देख‍िये और खुद तय कीजिये कि आपके हस्ताक्षर और बॉलीवुड पर्सनालिटीज़ के ऑटोग्राफ में क्या समानताएं हैं। और अगर समानता है, तो क्या आपकी पर्सनालिटी का कुछ अंश उनसे मेल खाता है? देर किस बात की है, स्लाइडर को आगे बढ़ाइये और खोजिये आपके जैसा हस्ताक्षर। अपना फीडबैक आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दीजियेगा।

Autograph of Amitabh Bachchan

Autograph of Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन अपने हस्ताक्षर में पहला अक्षर बहुत बड़ा होता है। यह पहचान होती है एक्सट्रा ऑर्ड‍िनरी पर्सन की। जो औरों से बिलकुल अलग होते हैं।

Autograph of Amisha Patel

Autograph of Amisha Patel

अमीशा पटेल के हस्ताक्षर में हिंदी व अंग्रेजी दोनों हैं। अगर सिगनेचर एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसे लोग हमेशा दो नाव पर सवार रहते हैं। एक साथ बहुत सारे काम करने की सोचते हैं।

Autograph of Aishwarya Rai

Autograph of Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय के हस्ताक्षर क्षेतिज हैं। इससे साफ है कि बॉलीवुड की चकाचौंद के बीच ऐश्वर्या राय दिल से बहुत साधारण महिला हैं।

Autograph of Deepika Padukone

Autograph of Deepika Padukone

दीपिका अपने हस्ताक्षर में एक रेखा नीचे से ऊपर की ओर खींचती हैं। लेकिन यह रेखा बहुत छोटी है। इसे साफ है कि वो हमेशा पॉजिटिव सोचती हैं और महत्वकांक्षी हैं पर ज्यादा नहीं।

Autograph of Ajay Devgan

Autograph of Ajay Devgan

अजय देवगन के हस्ताक्षर में उनका पूरा नाम नहीं है। ऐसे लोग सिर्फ अपनी ताकत पर विश्वास करते हैं। दोस्तों या रिश्तेदारों पर निर्भर नहीं रहते। खुद के बल पर बहुत कुछ कर जाते हैं।

Autograph of Hritik Roshan

Autograph of Hritik Roshan

रितिक के हस्ताक्षर के नीचे दो बिंदी हैं, यानी वो हमेशा जागरूरक रहते हैं। सामने वाले के लिये मैसेज लिखने के बाद बीच में हस्ताक्षर करने वाले लोग झिझक वाले होते हैं। साथ ही अपनी चीजों को व्यवस्थ‍ित रखने की कोश‍िश में रहते हैं।

Autograph of Diya Mirza

Autograph of Diya Mirza

दीया मिर्जा के हस्ताक्षर में आप देखेंगे कि पहला अक्षर 'डी' बहुत सुंदरता के साथ लिखा गया है। ऐसे लोग पहली ही मुलाकात में सामने वाले का दिल जीत लेते हैं। हस्ताक्षर नीचे से ऊपर की ओर है, यानी आगे बढ़ने की चाह है।

Autograph of Imran Khan

Autograph of Imran Khan

जिनके हस्ताक्षर में पहले अक्षर के अलावा बाकी अक्षर बहुत छोटे होते हैं, जैसे कि इमरान खान, वो शांत स्वभाव के होते हैं। किसी से झगड़ा नहीं करते हैं।

Autograph of Kareena Kapoor

Autograph of Kareena Kapoor

करीना कपूर में सिर्फ पहला नाम है, यानी आप सिर्फ खुद की ताकत पर विश्वास रखती हैं। अक्षरों का आकार छोटा-बड़ा है। ऐसे लोगों का मन स्थ‍िर नहीं रहता है। हर पल मूड बदल जाता है। इमोशनल रूप से डिस्टर्ब रहते हैं।

Autograph of Karishma Kapoor

Autograph of Karishma Kapoor

करिश्मा के हस्ताक्षर में बीच का लेटर एस बड़ा है। ऐसे लोग अपने पिता की तुलना में अपनी मां से ज्यादा अटैच होते हैं। यही नहीं अचानक कब क्या कर जायें पता नहीं होता।

Autograph of Ranbir Kapoor

Autograph of Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर के हस्ताक्षर में आप देखेंगे कि आर को के ने काट दिया है। जो लोग अपने हस्ताक्षर में एक अक्षर को दूसरे से काट देते हैं, उन लोगों के मन में हमेशा एक डर बना रहता है। ये लोग दूसरों उम्मीदों पर कभी 100 प्रतिशत खरे नहीं उतरते।

Autograph of Saif Ali Khan

Autograph of Saif Ali Khan

सैफ अली खान का हस्ताक्षर अस्पष्ट है। ऐसे लोगों का आईक्यू बहुत ज्यादा होता है। ये लोग हमेशा अपने विजन पर फोकस करते हैं। जिंदगी में खुद के गलत फैसले बार-बार उन्हें परेशान करते हैं।

Autograph of Amrita Rao

Autograph of Amrita Rao

अमृता राव के ऑटोग्राफ में आप देखेंगे कि अमृता और राव दोनों के पहले अक्षर बड़े हैं। ऐसे लोग क्रिएटिव होते हैं। साथ ही अपने आपको बहुत बेहतर ढंग से औरों के सामने प्रस्तुत करते हैं। समय आने पर अंदर की क्षमता को उड़ेल कर रख देते हैं।

Autograph of Shahrukh Khan

Autograph of Shahrukh Khan

शाहरुख खान के हस्ताक्षर में आपको पहले अक्षर में एक बड़ा कर्व दिखाई देगा। ऐसे लोग बहुत चार्मिंग होते हैं। लोग उन पर फिदा रहते हैं। बहुत ऐक्ट‍िव होने के साथ-साथ सहयोगियों, दोस्तों व रिश्तेदारों को साथ लेकर चलते हैं।

Autograph of Shahid Kapoor

Autograph of Shahid Kapoor

हस्ताक्षर एक बिंदु के साथ खत्म होता है। यानी सारी बातें आकर यहां खत्म हो जाती हैं। ऐसे लोग अपने क्षेत्र में जब भी कोई काम करते हैं, औरों से बेहतर ही करते हैं। हमेशा अपने काम में सुधार के प्रयास करते हैं।

Autograph of Priyanka Chopra

Autograph of Priyanka Chopra

प्रियंका के ऑटोग्राफ में पी और सी में कलम को कर्व की तरह घुमाया गया है। ऐसे लोग चार्मिंग होते हैं। ऐसे लोग सामाजिक योगदान देने में हमेशा आगे होते हैं। बहुत ऊर्जावान होते हैं और फलेक्स‍िबल भी।

Autograph of Aamir Khan

Autograph of Aamir Khan

आमिर खान के हस्ताक्षर कोणीय है। ऐसे लोग स्ट्रान्ग पर्सनालिटी वाले होते हैं। इनकी विल पावर बहुत ज्यादा होती है। साथ ही औरों से अलग हट कर काम करते हैं।

Autograph of Kaitrina Kaif

Autograph of Kaitrina Kaif

कैटरीना के हस्ताक्षर में उनका पूरा नाम स्पष्ट दिखाई दे रहा है। ऐसे लोग अपने क्षेत्र में खुद का ब्रांड बनाते हैं। उनके अंदर ढेर सारी क्षमता होती है। उनका विजन क्ल‍ियर होता है।

Autograph of Salman Khan

Autograph of Salman Khan

सलमान खान के हस्ताक्षर की शुरुआत में असामान्य आकृति दर्शाती है कि वो बहुत दयालू हैं। साथ ही हमेशा लोगों का भला करने की सोचत हैं।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X