पत्रकार नहीं बन पाएंगे अमिताभ!
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर मार्च 1 को ट्वीट किया "अगले जन्म में जर्नलिस्ट बनना चाहूंगा। ताकि मुझे बिना किसी के डर के बोलने और अपनी सोच को शेयर करने की आजादी मिल सके।" अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर उनके फैन्स ने कई जवाब भी दिये हैं। अमिताभ की एक फॉलोवर ने लिखा है कि अमिताभ कभी भी पत्रकार नहीं बन सकते क्योंकि पत्रकार को सच्चाई को जोड़-तोड़कर दिखाना पड़ता है। मीनू गुप्ता ने ट्वीट किया "अमिताभ बच्चन अपने हित के लिए सच को घुमाकर नहीं दिखा पाएंगे। मुझे नहीं लगता कि आपका ज़मीर इस बात की इजाजत देगा। मिस्टर बच्चन आप इन सब बातों से कहीं ऊपर हैं।"
अमिताभ बच्चन आजकर भोपाल में करीना कपूर और अजय देवगन के साथ प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म की शूटिंग के बारे में भी बताते हुए ट्वीट किया है प्रकाश झा की फिल्म की शूटिंग अपनी गति से चल रही है। लेकिन बेस्ट बात ये है कि उन्हें पता है कि उन्हें पता है कि वो क्या कर रहे हैं अधिकतर निर्देशकों को पता होता है। लग रहा है कि प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह को करते करते अमिताभ बच्चन सच में सत्याग्रह के दौर में पहुंच गये हैं। और उनकी सोच भी फिल्म की कहानी से काफी प्रभावित होती दिख रही है।


Click it and Unblock the Notifications
