अगले जन्म में जर्नलिस्ट बनना चाहते हैं अमिताभ
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने इच्छा व्यक्त की है कि अगले जन्म में वो पत्रकार बनना चाहते हैं। उन्होंने अपनी यह इच्छा अपने ब्लॉग पर व्यक्त की है। उन्होंने लिखा कि "अगले जन्म में निश्चित रूप से पत्रकार बनना चाहूंगा। क्या बिना डरे और परिणाम की चिंता किए खुद को अभिव्यक्त और बोल पाऊंगा।"
70 वर्षीय अमिताभ इन दिनों भोपाल में फिल्मकार प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने ब्लॉग में लिखा, "प्रकाश की फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है जो कि अपेक्षाकृत आश्चर्यजनक है। लेकिन अच्छी बात यह है कि उन्हें पता है कि वह क्या कर रहे हैं जो ज्यादातर निर्देशक करते हैं।"

हम आपको बता दें कि राजनीति' जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके प्रकाश झा इस समय भव्यता और सत्यता की कहानी 'सत्याग्रह' बना रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और अर्जुन रामपाल हैं। फिल्म में करीना कपूर भी हैं, जो इस बार नॉन ग्लैमरस मोड में दिखेंगी। भोपाल में चल रही शूटिंग की कई तस्वीरें भी अमिताभ अपने ब्लॉग पर डाल चुके हैं।
सामाजिक मुद्दों पर बन रही इस फिल्म से अमिताभ ने खुद को काफी करीबी से जोड़ लिया है। इस फिल्म में वो कुछ-कुछ अन्ना हजारे के रूप में दिखाई देंगे, जो अपना पूरा जीवन समाज और देश के लिये न्योछावर कर देता है।


Click it and Unblock the Notifications











