अमिताभ बच्चन ने की ऋचा चड्ढा की तारीफ, 'मैडम चीफ मिनिस्टर' को लेकर किया ये ट्वीट
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर कलाकारों की तारीफ करते हैँ। उनको अगर किसी काम अच्छा लगता है तो उस कलाकार को बुके भी भेजते हैँ। लेकिन इस समय अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट करते हुए अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की तारीफ की है। दरअसल ऋचा चड्ढा इस समय फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था।
इस ट्रेलर में पता चला था कि ऋचा महिला मुख्यमंत्री के किरदार में ऋचा चड्ढा नजर आ रहीं है जिसको देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि किस राजनेता की तरफ ये फिल्म इशारा कर रही है। अमिताभ बच्चन ने इसको देखकर एक पोस्ट किया है और लिखा है.. 'ऋचा चड्ढा को मैडम चीफ मिनिस्टर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।' जैसे ही उन्होने ये पोस्ट किया ये तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस अमिताभ बच्चन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सुभाष कपूर की फिल्म
इस फिल्म के निर्देशक की बात करें तो इसको सुभाष कपूर निर्देशित कर रहे हैं जो कि शानदार निर्देशक हैँ। इस फिल्म के पहले भी वो 'फंस गया रे ओबामा', 'जॉली एलएलबी' और 'जॉली एलएलबी 2' जैसी हास्य फिल्म का निर्देशन कर चुके हैँ।

यूपी की एक पूर्व मुख्यमंत्री
निश्चित ही इस फिल्म को लेकर लोग काफी उत्सुक हैं और ऋचा का किरदार यूपी की एक पूर्व मुख्यमंत्री के तरफ इशारा कर रहा है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो इसके अलावा ऋचा चड्ढा फिल्म शकीला को लेकर चर्चा में चल रही हैं और इसके लिए उन्होने काफी मेहनत की है।

बोल्ड एक्ट्रेस
इस फिल्म से उनका लुक रिलीज हुआ था जिसमें वो एक बोल्ड एक्ट्रेस का किरदार निभाते हुए नजर आने वाली हैं।

मस हो सकती हैं
निश्चित है कि फिल्म लोगों को काफी पसंद आएगी और ऐसा माना जा रहा है कि भोली पंजाबन के किरदार के बाद ऋचा इस फिल्म से फेमस हो सकती हैं।
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी से आई ये बड़ी अपडेट, उछल पड़ेंगे फैंस!


Click it and Unblock the Notifications











