आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी से आई ये बड़ी अपडेट, उछल पड़ेंगे फैंस!
कोरोना काल के बाद जिन फिल्मों की शूटिंग दोबारा शुरु हुई है उनमें से एक गंगूबाई काठियावाड़ी भी है जिसको लेकर आलिया भट्ट काफी समय से चर्चा में हैं और बड़ी बात ये है कि फिल्म को निर्देशक संजय लीला भंसाली निर्देशित कर रहे हैं। बता दें कि संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म की शूटिंग आलिया भट्ट के साथ साथ काफी पहले शुरु कर दी थी लेकिन बाद में कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते इसे बंद करना पड़ा था।
अब आलिया भट्ट की इस दमदार फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि आलिया भट्ट इस फिल्म में एक बड़ी सी रैली को संबोधित करते हुए नजर आने वाली हैं जिसकी शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है। इसके लिए संजय लीला भंसाली ने काफी बड़ा सेट बनाया था और भीड़ इकट्ठा हुई थी। खबर थी कि इस सीन को फिल्माने के लिए आलिया भट्ट और उनकी टीम ने काफी मेहनत की है और फिल्म में ये सीन शानदार नजर आने वाला है।

फिल्म का इंतजार
आलिया भट्ट की इस फिल्म को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती है और फैंस इस फिल्म का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं।

शूटिंग रुकी हुई थी
इस फिल्म के अलावा कई ऐसी धमाकेदार फिल्में हैं जिनकी शूटिंग रुकी हुई थी और वो अब धीरे धीरे शुरु हो रही हैं। फिल्में काफी समय से अटकी है।

ब्रह्मास्त्र
आलिया भट्ट इसके अलावा फिल्म ब्रह्मास्त्र का हिस्सा बनेंगी जिसमें वो रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती नजर आने वाली हैं।

स्टारकास्ट
इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉ़य भी नजर आने वाले हैं। खबर है कि साउथ सुपरस्टार नागार्जुन भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट इस समय इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं और कई फिल्ममेकर्स उनकी खाली डेट्स के लिए इंतजार करते हैं।
कंगना रनौत की 'धाकड़' के खिलाफ भोपाल में प्रोटेस्ट, शहर में चल रही है शूटिंग


Click it and Unblock the Notifications











